आगरा, दिसम्बर 5 -- विश्व मृदा दिवस के अवसर पर नगर निगम ने शहरवासियों को जैविक खाद और पौधों के महत्व को समझाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीमों ने घर-घर जाकर चार टन से अधिक कम्पोस्ट वितरित किया। यह कम्पोस्ट निगम के वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पर गीले कचरे और गोशाला के गोबर से तैयार की गई है। इसके अलावा यमुना के दशहरा घाट पर स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए पौधे रोपे। नगर निगम की टीम के स्वच्छता मॉडल में रुचि दिखाई। अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए खाली गमला दिखाने पर उसे मौके पर ही एक पौधा भेंट किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को घरों में हरियाली बढ़ाने और जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित करना था। अभियान में नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर्स ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कम्पोस्ट के उपयोग, घ...