फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- सुहाग नगरी में नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री के पूजन की धूम रही। घर-घर आदि शक्ति के नवम स्वरूप देवी सिद्धदात्रि की पूजा अर्चना भक्ति भाव से की गई। मंदिरों में देवी दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। माता रानी के जयकारों से गूंजते रहे। घर-घर कन्या लांगुर का पूजन किया। रविवार को सुबह होते ही श्रद्धालु स्नान ध्यान कर माता रानी की पूजा अर्चना करने की तैयारी में जुट गए। तमाम श्रद्धालुओं ने अपने नवरात्र के व्रत का उद्यापन किया। घर-घर मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना श्रद्धा भाव से की गई। भक्तों ने देवी की आराधना कर मनौती मांगी।श्रद्धालुओं ने कन्या, लांगुरों को अपने घर पर आमंत्रित कर भोजन खिलाया। इसके बाद कन्या लांगुर को दान दक्षिणा भेंट की। इधर देवी मंदिरों में भी रविवार को खासी भीड़ रही। सुबह होते ही श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.