फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- फिरोजाबाद। पल्स पोलियो अभियान को लेकर बूथों पर दवा पीने से वंचित रहे नौनिहालों को शासन के निर्देश पर सोमवार को घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाने का कार्य शुरू किया। आशा कार्यकर्ताओं के संग आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने घर-घर जाकर वंचित पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने का कार्य किया। यह अभियान लक्ष्य पूरा करने तक लगातार जारी रहेगा। अभियान को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अलावा नोडल अधिकारी अधीनस्थ चिकित्सा अधीक्षकों से जानकारी लेते रहे। नोडल अधिकारी डॉक्टर केके वर्मा द्वारा बताया गया कि एसएनआईडी 2025 अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दूसरे दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आशा कार्यकर्ता के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर पहुंच कर बच्चों को दवा पिलाने क...