सीवान, जनवरी 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ प्रशासन ने इस बार बच्चों और विद्यालयों को अभियान के केंद्र में रखा है। आगामी 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए शिक्षा विभाग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसके तहत स्कूलों में फाइलेरिया पाठशाला, निबंध प्रतियोगिता, स्मार्ट क्लास के माध्यम से जागरूकता वीडियो और प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि बच्चों के माध्यम से यह संदेश हर घर तक पहुंचे। अभियान की तैयारियों के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जिले के 8 प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं प्रत्येक प्रखंड से चयनित दो-दो शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में फाइलेरिया रोग, इसके दुष्प्रभाव, बचाव के उपाय...