बेगुसराय, जनवरी 31 -- गढ़पुरा। प्रखंड क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा के द्वारा 10 फरवरी से फाइलेरिया से बचाव की दवा घर-घर जाकर खिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा में आशा कार्यकर्ताओं और उनके सहयोगियों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर को दवा खिलाने की तकनीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि दवा कभी भी खाली पेट में नहीं खिलाना है। आशा कार्यकर्ता को अपने सामने ही लाभार्थियों को दवा खिलाने और किसी को भी दवा घर ले जाने के लिए नहीं देने की ताकीद की गई है। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामप्रीत राम, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार, बीसीएम सुमन कुमार, संजीव कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के फील्ड मॉनिटर मृत्युंजय कुमार उपस्थित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.