नोएडा, अक्टूबर 5 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए जिला अस्पताल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया गया। रविवार से शुरू हुआ अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी स्वच्छता के बारे में बताएंगे। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ ही दस्तक अभियान भी शुरू किया गया है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान पांच से 31 अक्टूबर और घर-घर दस्तक अभियान 11 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान, इलाज के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आदतों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि से बचाव के लिए सावधानियां, लक्षणों...