मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- गायघाट,एक संवाददाता। भूसरा में रविवार को भाजपा की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय टीम द्वारा पीपीटी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर वोटर से संपर्क करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी नंद कुमार चौहान ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के टिप्स दिये। जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा से कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, जिला महामंत्री रविशंकर कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी सतीश कुमार सिंह, बांद्रा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, बांद्रा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.