गाजीपुर, दिसम्बर 3 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सपा की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जिला प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री जमानियां विधायक ओपी सिंह ने बुधवार को कई विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं संग बैठक की। मुहम्मदाबाद 378 विधानसभा की बैठक यूसुफपुर स्थित मैरिज हॉल में की जिसमें उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से एसआईआर फॉर्म को भरकर समय से पूर्व जमा करने की अपील की। कहा कि एक-एक कार्यकर्ता लोगों के घर जाकर फार्म को भरवाए। किसी भी तरह कोई व्यक्ति छूटने ना पाए। पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हर हाल में मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए जरूरी है कि हमारे लोगों का नाम वोटर लिस्ट में हो। इसके लिए जरूरी है कि सभी का फार्म भरा जाए। इसलिए सभी कार्यकर्त...