गंगापार, नवम्बर 23 -- यमुनापार के विकासखंड करछना अन्तर्गत घर-घर संपर्क अभियान के तहत गाँव में एसआईआर से जुड़ी जरूरी जानकारी लोगों तक पहुँचाई जा रही है। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, दस्तावेज़ सत्यापन और लाभ प्राप्ति की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ सकें।विकास खंड करछना के लगभग डेढ़ हजार आबादी वाले चनैनी गाँव में ग्राम प्रधान धीतेश तिवारी धीरू ने रविवार को घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि एसआईआर योजना का उद्देश्य सरकारी सुविधाओं, लाभार्थी योजनाओं और नागरिक सेवाओं की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाना है, ताकि प्रत्येक ग्रामीण तक आवश्यक सुविधाएँ समय पर पहुंच सकें। उनके साथ बीएलओ चंचला तिवारी भी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...