बगहा, नवम्बर 3 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया विधानसभा में दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है, प्रशासनिक स्तर पर भी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। जिसे लेकर प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ अपने-अपने क्षेत्राधीन मतदाताओं के बीच उनके घरों तक मतदाता पर्ची पहुंचा रहे हैं। जिससे मतदाता उस पर्ची के सहारे आसानी से अपना मतदान कर सकेंगे। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रणव कुमार गिरी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पर्ची उपलब्ध कराई गई है। जिसे संबंधित बीएलओ मतदाताओं के घरों तक पहुंचाने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता पर्ची पर उनका नाम, मतदान केंद्र संख्या, मतदाता क्रम संख्या एवं निर्वाचन क्षेत्र सहित अन्य जानकारी अंकित की गई है। जिससे किसी भी मतदाता को अपने बूथ पर पहुंचकर वो...