रुडकी, नवम्बर 7 -- उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों ने नगर निगम क्षेत्र के शेरपुर में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया, बैठकों का आयोजन किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। साथ ही उन्होंने 9 नवंबर को देहरादून में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक के दौरान पूर्व जिला मंत्री पप्पू कश्यप ने कहा कि उत्तराखंड आज अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। भाजपा की ही सरकार थी जिसने उत्तराखंड राज्य गठन के सपने को साकार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने राज्य के सर्वांगीण विकास को नई गति दी है। कश्यप ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 9 नवंबर को देहरादून पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक ...