पटना, जनवरी 7 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राज्य को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के 34 जिलों में 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत पहले 14 दिनों तक स्वास्थ्यकर्मी और वोलंटियर घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घर-घर भ्रमण के बाद तीन दिवसीय विद्यालय स्तरीय बूथ कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों और छूटे लोगों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता दवा सेवन कराएंगे। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल के अलावा सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में 10 से 27 फरवरी तक बूथ लगाए जाएंगे। सभी प्रखंडों में पड़ने वाले कारागृह, सरकारी दफ्तर, एसएसबी एवं सीआरपीएफ कैंप, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.