मुंगेर, जनवरी 30 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन- 2026 कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , टेटियाबंबर के सभागार में गुरुवार को पर्यवेक्षकों एवं दवा वितरकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंसार अहमद ने की। बैठक में सभी आशा, पिरामल प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंसार अहमद ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी से 24 फरवरी तक किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर फाइलेरिया मरीजों की पहचान के लिए स्क्रीनिंग करें और एल्बेंडाजोल एवं डीईसी की दवाएं स्वयं...