पाकुड़, फरवरी 11 -- महेशपुर, एक संवाददाता। 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चल रहे एमडीए-आईडीए (फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम) के तहत बुधवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव एवं सीओ संजय कुमार सिंहा ने प्रखंड के सोलपटिया गांव में स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य कर्मियों द्वारा लोगों को फाइलेरिया की दवा घर-घर जाकर खिलाने का निरीक्षण किया। इस क्रम में बीडीओ एवं सीओ ने सोलपटिया विद्यालय तथा सोलपटिया गांव में स्वास्थ्य कर्मियों तथा अन्य कर्मियों को लोगों के बीच फाइलेरिया की दवा खिलाते हुए पाया। इस संबंध में बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी को बूथ पर फाइलेरिया की दवा खिलाई गई थी। 11 फरवरी से 25 फरवरी तक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा घर-घर जाकर प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा जांचोंपरांत लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...