गाजीपुर, फरवरी 3 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन पखवारा कार्यक्रम के तहत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने की। स्वास्थ्य कर्मियों को कुष्ठ रोग के उन्मूलन की शपथ दिलाई गई और जागरूक करने का आह्वान किया। अभियान के तहत कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की अपील की गई। स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान करें और समय पर उनका उपचार सुनिश्चित कराएं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने बताया कि वर्तमान में पूरे रेवतीपुर ब्लॉक में कुल छह कुष्ठ रोगी चिन्हित हैं, जिनका इलाज सीएचसी में नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.