गोरखपुर, जनवरी 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 12.37 लाख संभावित डुप्लीकेट में पात्र वोटरों को चिन्हित करने का काम शुरू हो गया है। कार्यालय से सभी बीएलओ ने वोटर लिस्ट ले लिया है। अब बीएलओ घर-घर जाएंगे। इसमें जो वोटर किसी स्थान पर सामान्य रूप से निवास करते हैं, उनके आधार कार्ड के अंतिम चार अंक मांगकर सत्यापन करेंगे, जबकि डुप्लीकेट वोटर होने पर नाम काट दिए जाएंगे। पंचायत चुनाव में किसी वोटर का नाम दो स्थानों पर होगा और वह दोनों स्थानों पर मकान बनाकर रहता होगा तो दोनों बीएलओ के आधार नंबर फीड करते हुए डुप्लीकेसी पकड़ में आएगी और उसका नाम एक स्थान से काट दिया जाएगा। पंचायत चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों के अपने चहेते प्रत्याशियों को वोट देने के लिए किए गए फर्जीवाड़े का अब खुलासा होगा। पहले हुए ब्लॉकों में 5.16 लाख संभावित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.