गढ़वा, फरवरी 12 -- गढ़वा। नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विकास माली ने अपना जनसंपर्क अभियान और तेज कर दिया है। उसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के साईं मोहल्ला में घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया और अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। जनसंपर्क के दौरान विकास ने महिला और पुरुष मतदाताओं से खुलकर बातचीत की और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक किया। खासकर महिलाओं से उन्होंने अपील की कि वह किसी के बहकावे में आकर अपना बहुमूल्य वोट ऐसे प्रत्याशी को न दें जिसे वह ठीक से नहीं जानते हों। उन्होंने कहा कि मतदाता उसी प्रत्याशी को वोट दें जो ईमानदार, योग्य और जनसेवा के प्रति समर्पित हो। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं ने अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं भी उम्मीदवार के सामने रखीं। अंत में विकास ने ...