फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा का पूरा जोर बूथ की मजबूती पर है। स्थापना दिवस बूथों पर मनाया गया। प्रमुख नेता भी फिरोजाबाद बूथों पर पहुंचे तथा उन्होंने पन्ना प्रमुख एवं बूथ समिति के साथ में बैठक की। भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर घर-घर पहुंचे तथा उन्होंने घरों पर पार्टी के झडें लगाते हुए बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं का सम्मान किया। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस बूथों पर मनाया गया। जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ मंडल एवं शक्ति केंद्रों के संयोजक भी बूथों पर ही रहे। प्रभारी बूथ अध्यक्ष भी आवंटित बूथ पर उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने टूंडला विधानसभा के बूथ नंबर 146 पर पन्ना प्रमुखों एवं बूथ समिति के साथ में बैठक की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को एक अधिवेशन म...