कन्नौज, नवम्बर 5 -- छिबरामऊ। नगर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर घर-घर तुलसी पूजा और शालिगराम विवाह की परंपरा बड़े उत्साह के साथ निभाई गई। महिलाओं ने विधि-विधान से तुलसी पूजा और शालिगराम विवाह संपन्न किया। यह पवित्र बंधन प्रेम, समर्पण और धार्मिकता का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर घरों में तुलसी के पौधे को सजाया गया और शालिगराम जी की मूर्ति को विशेष पूजा के लिए स्थापित किया गया। महिलाओं ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। जिसमें तुलसी और शालिगराम को एक-दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बांधा गया। यह अनुष्ठान भक्तों के लिए आध्यात्मिक आनंद, सुख-समृद्धि और पारिवारिक कल्याण का प्रतीक है। प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी की प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव ने बताया कि इस दिन लोग तुलसी के पौधे के आसपास दीप जलाते हैं और भगवान विष्णु की आराधना ...