श्रावस्ती, जून 2 -- श्रावस्ती,संवाददाता। घरों में संस्कार लाने और लोगों को नशामुक्त करने के लिए अखिल गायत्री परिवार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए घर घर दीप यज्ञ व यज्ञ करवाया जा रहा है। गायत्री परिवार की टोली की बहनें घरों में यज्ञ करवा रही हैं। गायत्री परिवार के समन्वयक दधिबल सिंह के नेतृत्व में टोली की ओर से जमुनहा विकास क्षेत्र के दर्जनों गांवों में कार्यक्रम कराया गया। रविवार को जमुनहा ब्लॉक के भगवानपुर में महेंद्र प्रताप वर्मा के आवास पर दीप यज्ञ का कार्यक्रम हुआ। इसमें गायत्री शक्ति भिनगा की बहनों की टोली के दीपयज्ञ कराया। घर घर अलख जगाएंगे हम बदलेंगे जमाना, जय महाकाल जय महाकाल आदि गीतों के माध्यम से लोगों को परिवार में संस्कार बनाए रखने के लिए कहा गया। दधिबल सिंह ने कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा...