फरीदाबाद, नवम्बर 22 -- पलवल। पुलिस की नशामुक्ति टीम ने हरीनगर, वार्ड नंबर 9 में घर-घर जाकर जागरुकता अभियान चलाया। टीम ने लोगों को नशे के नुकसान और उसके प्रभावों के बारे में जानकारी दी। टीम प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज का दुश्मन है। उन्होंने लोगों से जिंदगी को हां, नशे को ना अभियान से जुड़ने की अपील की। इसके साथ ही ग्रामीणों को साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल-112 या मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...