सीवान, जनवरी 7 -- बड़हरिया। प्रखंड के बीआरसी परिसर में परीक्षा पर चर्चा सहित अन्य बातों को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बीईओ राजीव कुमार पांडे ने की। बैठक का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया। बैठक में परीक्षा पर चर्चा को लेकर बच्चों को पंजीयन को लेकर जोर दिया गया। वही बैठक में वीएसएस विपत्र, यू डाइस में सुधार, बच्चो के अपार कार्ड का निर्माण, शिक्षकों के पाठ्य टीका, पाठ्यक्रम, अनामांकित बच्चे को स्कूल से जोड़ने के लिए गृहवार सर्वे सहित अन्य बातों पर चर्चा की गई। बैठक में बीईओ राजीव पांडे ने बताया स्कूल के तमाम कार्यों को समय से पूरा कर और तमाम विपत्रों की अभिलेख को जमा करने का दिशा निर्देश दिया। मौके पर प्रधानाध्यापक जितेंद कुमार, संतोष यादव, सूर्यदेव राम, प्रदीप मंडल, मनोज ठाकुर, रूपेश द्विवेदी, ओमप्रकाश मांझी, राजाराम मांझी, दिलनवाज अहम...