भागलपुर, जून 8 -- बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया में घर को लेकर विवाद में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष से घायल आरती देवी का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। जबकि दूसरे पक्ष से घायल सरिता देवी की घायल दो पुत्री का इलाज असरगंज अस्पताल में हुआ। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा ने बताया कि एक पक्ष से आरती देवी एवं दूसरे पक्ष से सरिता देवी ने थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। दोनों के बीच घर को लेकर विवाद था। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.