फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- फतेहपुर। शहर के अरबपुर में गलत तरीके से दूसरे का मकान नंबर लगा उसे मस्जिद व खुद को मुतवल्ली बताकर बिजली का कनेक्शन कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने एसई को शिकायतीपत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। नाराशाह बाबा की मजार पीरनपुर निवासी अय्यूब हसन ने एसई से शिकायत करते हुए बताया कि नगर पालिका में उसके नाम से दर्ज आवास में अरबपुर बांदासागर रोड़ निवासी एक युवक द्वारा गलत तरीके से फर्जी कागजात लगाकर उसके मकान नंबर का प्रयोग कर बगल में स्थित अपने भाई के मकान को मस्जिद व खुद को उसका मुतवल्ली बताकर गलत तरीके से बिजली का कनेक्शन करा लिया है। जबकि मकान में उसके द्वारा कई वर्षों पूर्व कनेक्शन लिया जा चुका है जिसका वह नियमित भुगतान भी कर रहा है। इसके बावजूद विभागीय जिम्मेंदारों द्वारा बिना जांच किए ही उक्त आवास क...