बगहा, मार्च 26 -- बगहा, हमारे संवाददाता। तीन बहनों में सबसे छोटी जागृति ने कला संकाय में 466 अंक लाकर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शुरु से पढ़ाई में मेधावी रही जागृति ने कला संकाय की परीक्षा अंग्रेजी माध्यम मे दिया और जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे परिवार के साथ विद्यालय में भी खुशी देखने को मिली। जिले की एक होनहार छात्रा, जागृति ने कला संकाय में 466 अंक प्राप्त कर न केवल अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम हासिल किया, बल्कि जिले में टॉप करके अपने परिवार का नाम भी रोशन किया। जागृति की सफलता से उनके माता-पिता और समूचा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। जागृति के पिता विद्यासागर शाह नरईपुर निवासी पूर्व सैनिक हैं और उनके संघर्ष और बलिदान ने उनकी बेटी को सफलता के प्रति प्रेरित किया है। जागृति का मानना है कि उनके पिता की मेहनत और त्याग की वजह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.