रुद्रपुर, मई 4 -- सितारगंज। महिला के साथ अभद्रता और घर में आग लगाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लक्ष्मी राठौर निवासी वार्ड छह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मलपुरी में नौकरी करती है। सितारगंज में अकेली रहती है। वह एक वर्ष पूर्व सुरेश भंडारी निवासी बिचुवा के घर के पास किराये पर रहती थी। आरोप लगाया कि सुरेश भंडारी उसका पीछा करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस पर वह सितारगंज शिफ्ट हो गई। आरोप लगाया कि एक मई की रात सुरेश दीवार तोड़कर उसके घर में घुस आया सामान तोड़फोड़ दिया। सामान और गैस सिलेंडर में आग लगा दी। इसमें 15 हजार की नकदी, चांदी की पायल, सोने की बाली, साड़ियां, कपड़े, बेड, सिलेन्डर आदि सामान जलकर नष्ट हो गया। उसने आग लगाने का वीडियो भी बनाया है। आरोप लगाया कि सुरेश उसका मकान हड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.