गंगापार, जनवरी 13 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शंकरगढ़ के सदर बाजार स्थित घर के बाहर खड़ी एक काले रंग की स्प्लेंडर प्लस अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। चोरी की सूचना पीड़ित ने शंकरगढ़ थाने में की है। फिरोज अहमद निवासी सदर बाजार शनिवार की शाम अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी करके अंदर चले गए आधे घंटे बाद वापस आए देखा तो उनका वाहन गायब था और बताया कि वहां में ही गाड़ी के कागजात एवं मेरे पुत्र का लाइसेंस भी था।जिसकी सूचना पीड़ित ने शंकरगढ़ थाने में लिखित रूप से दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...