फतेहपुर, फरवरी 8 -- फतेहपुर। राधानगर थाना के सैदाबाग निवासी सागर सिंह चौहान ने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सागर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह विद्यालय से घर लौटे थे। घर पहुंचते ही पड़ोसी शिवचरण सोनी, उनके पुत्र अभय सोनी उर्फ छोटू और रेखा देवी ने उन पर हमला कर दिया। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए सिर और नाक पर प्रहार किया, जिससे खून निकल आया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी विनोद मौर्या ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...