पीलीभीत, मार्च 10 -- गांव माती के पास खेतों में घूम रहा बाघ रविवार की देर रात गांव के एक ग्रामीण के घर के सामने पहुंच गया। उसे देख परिवार के सदस्यों में खलबली मच गई। चीख-पुकार पर लोग दौड़ पड़े। उनके शोर मचाने पर बाघ वापस खेतों की तरफ चला गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पगचिन्ह देखे और ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। आबादी क्षेत्र में बाघ की दस्तक होने से लोगों में दहशत है। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर, मुरादपुर, जगतपुर, पिपरा, बबरऊआ, माती आदि के इर्द-गिर्द करीब एक माह से दुधवा के जंगल से निकला बाघ चहल कदमी कर रहा है। शाहजहांपुर खुटार सामाजिक वानिकी की टीम उसकी निगरानी कर रही है लेकिन बाघ लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। शुरूआत में बाघ गांव सुल्तानपुर के पास देखा गया था। उसने गांव के भगवानदीन पर झपट्टा भी मारा था। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.