आगरा, दिसम्बर 15 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र की खाटूश्याम कॉलोनी सदर में रविवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। आरोपितों ने घर के बाहर खड़ी पीड़ित की बाइक तोड़ दी। विरोध पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। धमकी देकर भाग गए। पीड़ित कमल सिंह राठौर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमल सिंह राठौर ने पुलिस को बताया 14 दिसंबर को करीब 1:50 बजे उनके घर के पास 30-40 युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान आरोपियों ने कमल सिंह की मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी ओर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिससे वे जान बचाकर घर के अंदर छिप गए। आसपास के ल...