पूर्णिया, फरवरी 3 -- हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के कामाख्या ओपी क्षेत्र अंतर्गत सहरा पंचायत में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के सामने पेशाब करने से मना करने पर एक युवक ने अपने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल 48 वर्षीय मनोज गुप्ता है। घटना उनके घर के सामने हुई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भतीजा घर के सामने पेशाब कर रहा था। इस पर मनोज गुप्ता ने आपत्ति जताई, जिससे वह आक्रोशित हो गया और पास में रखे चाकू से उनके पेट में वार कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को तुरंत जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ...