मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- मझोला थाना क्षेत्र में घर के सामने नशा करने से मना करने पर दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के लाइनपार ढक्के की पुलिया निवासी विशाल कुमार दिवाकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह घर से दूध लेने के लिए जा रहा था। घर के बाहार निकला तो देखा गौरव ठाकुर, गिरिश और अमित अपने एक अन्य साथी के साथ नशे का इंजेक्शन लगा रहे हैं। दिवाकर के अनुसार उसने घर के सामने नशा करने से मना किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गिरीश ने चाकू और तीनों अन्य आरोपियों ने बांस के डंडे से उसे पीटा, जिसमें वह घायल हो गया। एसएचओ मझोला आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.