देवघर, मई 16 -- सारठ,प्रतिनिधि। सारठ थाना क्षेत्र के गोपलारायडिह गांव निवासी संजय पोद्दार ने गांव के ही तीन लोगों पर उनके घर के सामने बलपूर्वक दीवार खड़ा करने की लिखित शिकायत थाना में किया है। दिए गए शिकायत में संजय पोद्दार ने जिक्र किया है कि उनके गांव के अमित पोद्दार , सुमित पोद्दार व प्यारेलाल पोद्दार ने बलपूर्वक उनके घर के सामने दीवार खड़ा कर दिया है। जिससे पीड़ित का आवागमन बाधित हो गया। वहीं दीवार खड़ा करने का विरोध करने पर आरोपियों द्वारा गाली गलौज व मारपीट करते हुए जान मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस मिली शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.