औरैया, फरवरी 5 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला आर्यनगर निवासी पीड़ित ने घर के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सभासद की मिलीभगत से नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के चेयरमेन और ईओ उनके मकान के मुख्य दरवाजे पर दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मकान के पूर्व दिशा में सब्जी बाजार स्थित है और बाजार व मकान के बीच से एक सड़क निकलती है, जिस पर उनके मकान का दरवाजा और दुकानें खुलती हैं। सुनील कुमार दुबे का कहना है कि यह रास्ता करीब 60 वर्ष पुराना है। आरोप है कि नगर पंचायत के लोग मकान के सामने दीवार खड़ी कर टीन शेड डालकर उनके गेट और दुकानों को पूरी तरह बंद करना चाहते हैं। जब उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.