पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अशोक कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने एसपी व सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा गया कि उनकी कालोनी में सोलर पैनल और इनवर्टर का एक गोदाम संचालित हो रहा है। गोदाम में ट्रक से सामान उतरता है। ट्रक उनके मकान के सामने खड़े होते हैं। जिसका विरोध करने पर गोदाम स्वामी उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करता है। उनके कमरे तोड़ने का प्रयास भी किया जा चुका है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने सुनगढ़ी पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.