लखनऊ, मार्च 25 -- तेलीबाग इलाके में सोमवार रात घर के सामने झगड़ रहे युवकों को रोकना बुजुर्ग दंपति को महंगा पड़ गया। दबंगों ने दंपति को घर के बाहर खींचकर पिटाई कर दी। इसके बाद पथराव कर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपित धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पीजीआई पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। तेलीबाग के मौहारी बाग निवासी देशराज के मुताबिक सोमवार रात घर के सामने घोषियाना के रहने वाले अकरम, मोहसिन, शादाब, आरिफ, अशफाक और सानू व अन्य लोग उनके घर के सामने आपस में गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे। इस पर वह पत्नी राधारानी के साथ बाहर आए और घर के सामने से हटने को कहा। इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए। कुछ देर बाद वह एक दर्जन साथियों के साथ आए और गालियां देते हुए घर में घुस आए। इसके बाद खीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.