पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कच्ची हवेली निवासी शंकर लाल पुत्र छेदालाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 25 सितंबर को रात साढ़े दस बजे मोहल्ले के ही राजा पुत्र दरबारी लाल ने उसके घर के सामने आकर गाली गलौज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसका हाथ तोड़ दिया गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.