जमुई, दिसम्बर 5 -- चकाई। निज प्रतिनिधि चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत युकों बैंक रोड स्थित एक घर के सामने खड़ी स्प्लेंडर बाइक को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। घटना शुक्रवार दोपहर बाद की बताई जाती है।बाइक मालिक चकाई थाना क्षेत्र के जलखरिया निवासी अरुण राय ने इस संबंध में चकाई थाना में लिखित शिकायत की है। जानकारी के अनुसार अरुण राय अपनी स्प्लेंडर बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर जे एच11 एके 5980 लेकर यूको बैंक रोड स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर मिलने आया था। उन्होंने बाइक को उसके घर के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चले गए। थोड़ी देर बाद जब वह बाहर निकले, तो अपनी बाइक को गायब पाया।काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल पाया। आवेदन के आलोक में चकाई थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...