गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादनगर। डिफेंस कॉलोनी में मंगलवार रात को बदमाश एक घर के सामने खड़ी कार से बैटरी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। कार के मालिक ने इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आयुध निर्माण गेट के पास डिफेंस कॉलोनी में संजीव कुमार सेठ अपने परिवार के साथ रहते हैं। संजीव एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार रात को काम से वापस आकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोजाना की तरह घर के सामने खड़ी कर दी। आरोप है कि रात में ल चोर उनकी कार की बैटरी, डिक्की में रखे हुए अन्य सामान चुराकर ले गए। सुबह कार की हालत देखकर युवक को चोरी के बारे में पता चला। इसके बाद पीड़ित युवक ने चोरी के बारे में थाने में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी...