एटा, फरवरी 23 -- जैथरा, घर के सामने खड़े साइकिल सवार बालक को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। गंभीर रुप से घायल होने पर परिवारीजन अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। थाना जैथरा के गांव जवाहर नगर पुरसारी निवासी प्रदीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार दोपहर को नौ साल का बेटा कृष्णाा चौहान साइकिल लेकर घर के बाहर खड़ा हुआ था। गांव का ही आरोपी चालक सोनू ईट से भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। बालक को टक्कर दी। टक्कर लगने से बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को परिवारीजन पटियाली स्थित अस्पताल लेकर जा रहे थे रास्ते में बालक ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत की बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह ...