मथुरा, फरवरी 19 -- मथुरा। थाना छाता के अंतर्गत गांव रनवारी में घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात पर सात नामजदों ने घर में घुस लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए दो भाईयों को घायल कर दिया तो बचाने आयीं महिला व एक किशोरी के साथ मारपीट कर छेड़खानी करने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर पर नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव रनवारी, छाता निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला परिवार पिछले काफी समय से उसके घर के सामने कूड़ा डाल रहा था। कई बार उनसे कहा कि कूड़ा डालने से घर के सामने गंदगी होती है लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि इसकी बात को लेकर गांव के ही नामजदों ने लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुसकर गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर नामजदों ने पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.