रायबरेली, फरवरी 19 -- शिवगढ़। थाना क्षेत्र चतुरखेड़ा मजरे खजुरों निवासी रमेश कुमार (22) पुत्र स्व. श्रीकृष्ण गुरुवार को गांव घर के सामने स्थित इन्दारा कुंआ में कूद गया। बड़ा कुआं होने के चलते किसी की हिम्मत कुएं में कूदने की नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। रमेश के पिता श्रीकृष्ण रैदास का निधन करीब पांच साल पहले हो गया था। वह अपनी मां कांतीदेवी के साथ रहता था। इकलौते बेटे की मौत मां दहाड़ मारकर रो रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...