बाराबंकी, दिसम्बर 7 -- फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के बुधियापुर गांव में रविवार शाम घरेलू विवाद में एक युवक ने कीटनाशक पीकर कुएं में छलांग लगा दी। गांव में लवकुश पुत्र राकेश कुमार का परिवार में विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर मे रखी खर पतवार नाशक दवा पी ली। इसके कुछ देर बाद वह पास के कुएं में कूद गया। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। लोगों ने उसे समय रहते बाहर निकाल लिया। एम्बुलेंस बुला कर उसे फतेहपुर सीएचसी भेज दिया गया। जहां जरूरी उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.