नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- घर का लिविंग रूम बेहद खास हिस्सा होता है। यहां पर आप बाहरी लोगों से मिलते-जुलते हैं। वहीं कई घरों का मेन एंट्रेस भी लिविंग रूम से होता है। ऐसे में घर में पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी को इकट्ठा करने में इस जगह का खास रोल होता है। अगर आप चाहती हैं कि घर में पॉजिटिव एनर्जी के साथ सुख-संपत्ति बनी रहे और आपका काम, करियर सही दिशा में आगे बढ़े तो कुछ चीजों को लिविंग रूम में जरूर रखें। एस्ट्रोलॉजर जय मदान ने इन 4 चीजों को लिविंग रूम में रखने के लिए बताया है। जिससे घर में पॉजिटिविटी और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।शेर या चीता जय मदान ने बताया कि घर में स्ट्रेंथ और लीडरशिप क्वालिटी को मेंटेन रखने के लिए घर में शेर या चीता किसी एक का चित्र, मूर्ति या किसी भी शेर, चीता के डेकोरेटिव पीस को घर में रखें। लेकिन ध्यान रहे कि इस शेर या चीता ...