आजमगढ़, मार्च 1 -- आजमगढ़, संवाददता। शहर के सिविल लाइंस मोहल्ले में गुरुवार की रात प्रापर्टी डीलर का शव घर के भीतर लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शहर के नगर पालिका चौराहा सिविल लाइंस निवासी 35 वर्षीय शुभम सिंह प्रापर्टी डीलर का काम करते थे। पत्नी के साथ उनका विवाद है। जिसके चलते पत्नी पांच साल से बेटे के साथ मायके में रहती है। गुरुवार की रात दो बजे तक शुभम परिवार के लोगों के साथ थे। शुक्रवार की सुबह परिजन सोकर उठे। इस दौरान शुभम का शव घर के भीतर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। जानकारी होने पर आस-पास के लोग भी आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वे दो भाइयों में छोटे थे। कोतवाल शशि...