कौशाम्बी, अगस्त 18 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद कड़ा धाम थाना क्षेत्र के मामा शाही का पुरवा मजरा अफजलपुर सातों गांव की एक छात्रा का शव सोमवार सुबह घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा गया है। मामा शाही का पुरवा मजरा अफजलपुर सातों निवासी लक्ष्मण यादव किसानी करते हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी रिया कक्षा सात की छात्रा थी। सोमवार की सुबह उसने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त परिवार के सदस्य खेत में गए थे। लौटने पर उनको घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के सदस्य घटना को लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कड़ा धाम थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रि...