आजमगढ़, जनवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के विशेखा गांव में सोमवार की दोपहर को किशोरी का घर के भीतर फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गयी। 16 वर्षीया सानिया पुत्री गयासुद्दीन ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। काफी देर होने पर परिवार के लोग उसे बुलाने लगे। अंदर से आवाज नहीं आयी, इसके बाद परिवार के लोगों ने दरवजा तोड़ दिया, कमरे के भीतर किशोरी का फंदे से शव लटक रहा था। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रह थे। इस दौरान गांव किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...