आजमगढ़, सितम्बर 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में शनिवार की शाम घर के भीतर फंदे से युवक का लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी 41 वर्षीय दयाराम शनिवार को घर पर अकेले था। उसकी पत्नी ममता बाहर गई थी। दोपहर बाद पत्नी घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। वह पति को अवाज लगाने लगी। आवाज न आने पर रोशनदान से देखा तो पंखा में रस्सी के सहारे दयाराम का शव लटक रहा था। पति का फंदे से लटकता शव देख कर पत्नी के होश उड़ गए। वह रोने लगी, आवाज सुन कर आस-पास के लोग पहुंचे। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से नीचे उतारा। दयाराम तीन भाई में छोटे थे। उनका एक बेटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.