प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के भटनी गांव में में शनिवार रात घर के बाहर सो रहे दंपती पर पागल सियार ने हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन अन्य पर भी सियार ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के भटनी निवासी 65 वर्षीय रामसजीवन विश्वकर्मा और उसकी पत्नी 60 वर्षीय प्रेमा देवी शनिवार रात घर के बाहर सो रहे थे। आधीरात पागल सियार ने हमलाकर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी प्रेमा देवी के चेहरे पर हमला करने से उनकी हालत गंभीर बनी है। इसके बाद रात में ही भटनी स्थित फैक्टरी से काम कर बाहर निकले सीतामढ़ी बिहार निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार, 28 वर्षीय पिंटू पर भी सियार ने हमलाकर दोनों को घायल कर दिया। रात में सुनील, रामसजीवन और प्रेमा देवी को संग्रामगढ़ सीएचसी से मेडिकल कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.