गोपालगंज, फरवरी 22 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता शहर के राजवाही कॉलोनी वार्ड नंबर तीन मोहल्ले में अपने घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ पर रविवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान अधेड़ के चेहरे से लेकर शरीर के आधा दर्जन जगहों पर काटकर लहूलुहान कर दिया। वहीं अधेड़ को अचेत अवस्था में इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि राजवाही मोहल्ला निवासी सुखल पासवान अपने घर के बाहर चौकी पर सो रहे थे। धूप का आनंद लेते हुए उन्हें नींद लग गई। इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। जबतक वह अपने घर के अंदर भागते की कुत्तों ने उनके चेहरे व हाथ में आधा दर्जन जगहों पर काटकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गए। वहीं आसपास के लोगों ने क...